Dil Bechara

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचाराका ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। उनके फैंस इसका इंतजार बड़ीबेसब्री से कर रहे थे। इसे लेकर इतनी दीवानगी थी कियूट्यूब अपलोड होने के शुरुआती दो घंटे में ही करीब 5 लाख लोगों ने इसे देख लिया।ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

करीब ढाई मिनट के फिल्म के इस ट्रेलर में सुशांत छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसके जरिए वे फिल्म में कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाने और उनका दुख कम करने की कोशिश करते हैं।

Comments